अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे दिन 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें अध्यक्ष पद पर दो व महासचिव पर तीन नामांकन आए। इस तरह कुल 36 नामांकन प्राप्त हुए हैं। अब प्रपत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बुधवार को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 18 फरवरी को मतदान होगा। निर्वाचन अधिकारी महान प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन सिंह राणा व हरेंद्र सिंह के अनुसार अध्यक्ष के लिए कैलाश बाबू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार पाठक व मनोज कुमार शर्मा ने नामांकन किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, शिवकुमार भारद्वाज, महासचिव पद के लिए अनिल कुमार शर्मा, राजीव कुमार मल्होत्रा व जितेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया। इनके अल...