अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार भटनागर व अली मोहतशिम रजा ने अपना नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के अब तक तीन दावेदार सामने आए हैं जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जयविंद्र सिंह खरे व इंतेखाब नासिर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार पंवार व काशीराम, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अमजद इदरीसी, आडिटर पद के लिए कय्यूम अली, उप सचिव पद के लिए संजीव सक्सैना (सोनू) ने नामांकन पत्र खरीदे। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह, पुष्कर लाल गुप्ता, गौरव शर्मा, अभिनव सक्सेना व मनजीत सिह मौजूद रहे। बताया कि अब 12 जनवरी की दोपहर एक बजे तक नामाकन पत्र विक्रय व स्वीकार किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.