मथुरा, दिसम्बर 13 -- उच्च न्यायालय द्वार मथुरा बार के चुनाव कराने को लेकर दायर याचिका में एल्डर कमेटी को चुनाव का जिम्मा दिया गया है। वहीं वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष व सचिव ने वार्षिक चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी की बैठक आहूत की है। वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमेन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद चुनाव को लेकर नया मोड़ आ गया है। बार एसोसिएशन में बार काउंसिल ऑफ इण्डिया व बार काउंसिल ऑफ उप्र के आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में दायर याचिका में पारित आदेश को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व सचिव शिव कुमार लवानिया और एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने वार्षिक चुनाव की गम्भीरता को लेते हुए शुक्रवार को आवश्यक बैठक आहूत की गयी, जिसमें एल्डर्स कमेटी के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक चु...