कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना की कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली को प्रत्याशियों ने नकार दिया है। जिसके बाद अब पुराने तरीके से ही मतगणना कराई जाएगी। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से मतगणना कराने के लिए बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में शनिवार को कंपनी की ओर से आए इंजीनियरों ने स्क्रीन पर डेमो दिखाया। मतगणना के परिणाम कुछ ही घंटों में सामने आ गए थे। इसके लिए विशेष तरीके के बैलेट पेपर बनवाने की व्यवस्था थी और उन्हें सीलबंद लिफाफे में बैलेट बॉक्स में डाला जाना था। लिफाफे मतगणना के दिन खुलते और मतपत्रों को कंप्यूटर में लगाते ही कुछ घंटों में मतगणना खत्म हो जाती। तीन दिन चलने वाली मतगणना एक दिन में ही समाप्त हो जाती। हालांकि डेमो देखने के बाद प्रत्याशियों का त...