रामपुर, जनवरी 7 -- बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद को छोड़कर अंतिम नो नामांकन पत्रों को विक्री हुई तथा छह प्रत्याशियों द्वारा पहले दिन अपने नामंकन पत्र जमा किये गए। बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार को अंतिम दिन महासचिव पद के लिए राशिद अली, विकास कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु अनुराधा चौहान, तेजबीर सिंह, संयुक्त सचिव प्रचार मोहम्मद अनीस, पुस्तकालय अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र सिंह सहित नो नामांकन पत्र खरीदे गए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जसपाल सिंह, सतपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बलवंत सिंह द्वारा नामांकन पत्र जमा किये गए है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी कुंवर संजय सिंह, सहाय...