लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- बार कौंसिल सदस्य पद के चुनाव के लिए निघासन बूथ पर 72 वोट पड़े। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चले शांतिपूर्ण मतदान के दौरान कोतवाल समेत तमाम पुलिस अमला लगा रहा। यहां सिविल कोर्ट में 118 वोटरों के लिए बनाए गए बूथ पर पीठासीन अधिकारी सिविल जज देवांशु सैनी की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़े। इस दौरान केवल 72 वकीलों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। कोर्ट कर्मचारियों ने वकीलों के परिचय पत्र देखकर उनको बैलेट जारी किया। इस पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देकर लिफाफे में बंद करके पीओ को सौंप दिया गया। अभी 28 जनवरी को भी वोट डाले जाएंगे। हालांकि 28 जनवरी को भी बकाया वोटर लिस्ट में दर्ज दो वोटरों के वोट नहीं पड़ पाएंगे। अदालत के गेट के बाहर कैंपेनिंग में जुटे समर्थक वकीलों ने बताया कि इनमें धर...