मथुरा, फरवरी 19 -- यंग लॉयर्स फोरम इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी के नेतृत्व में बुधवार को नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन मथुरा के पदाधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। द बी हाइव स्कूल के खेल मैदान पर सम्मान समारोह में सर्वोच्च न्यायालय से आए अधिवक्ताओं एवं मथुरा बार के पदाधिकारियों का पटुका उढ़ाकर तथा उन्हें नन्हें पौधे (प्लांटर्स) भेंट कर स्वागत किया गया। पौधे भेंट करते हुए सार्थक चतुर्वेदी ने कहा कि ये छोटे-छोटे पौधे हमारे पर्यावरण और भविष्य की नींव हैं। उन्होंने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से अपील की कि वे इन पौधों को अपने घर के आंगन में लगाएं और यंग लॉयर्स फोरम की ओर से मिले इस स्मृति को प्यार से पल्लवित और पोषित करें। कार्यक्रम में पूर्व बीसीडी सचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि यह अत्...