बरेली, दिसम्बर 29 -- माई बार हेडक्वार्टर्स में क्रिसमस की रात युवती से छेड़छाड़ और हमले के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिले के एक नेता बार का लाइसेंस बचाने में जुटे हैं, जिसके चलते आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर रहा है। बता दें कि क्रिसमस की रात माई बार हेडक्वार्टर्स में अपने भाई के साथ गई युवती से छेड़छाड़ कर सिर में प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में बारादरी में आजादनगर के रौनित श्रीवास्तव, सलोनी पटेल, ध्रुव राय, अमन राय, चिराग गुप्ता और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में उत्तराखंड में रुद्रपुर के जाफरपुर निवासी जसदीप, कटरा चांद खां के शिवम उर्फ काली और ईंट पजाया के लकी दीप के नाम सामने आए। घटना की रात पुलिस ने अमन व जसदीप को गिरफ्तार किया और अब रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.