सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- कादीपुर, संवाददाता । बार एसोसिएशन कादीपुर की कार्यकारिणी की बैठक बद्री प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों को बाइक पार्किंग की सुविधा दिलाने के लिए एसडीएम को प्रस्ताव भेजने, दो अधिवक्ताओं वंशराज विश्वकर्मा और बृजेश कुमार की सदस्यता समाप्त करते हुए उनके विरुद्ध कदाचरण की कार्रवाई शुरू करने के लिए बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...