संतकबीरनगर, जनवरी 5 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव रविवार को सन्तकबीर की निर्वाण स्थली पहुंचे। इस दौरान समाधि व मजार के दर्शन कर शीश झुकाया। समाधि के पुजारी संत राम सरन दास व मजार के मोतवल्ली एडवोकेट सैदा हुसैन ने कबीर की जुड़ी जानकारी साझा की। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, मध्यस्थ अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गोरख श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट बिस्मिल्लाह खां, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, श्रवण कुमार अग्रहरि, प्रिया श्रीवास्तव, राम अनुज राय, सर्वेश श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, सर्वेश चौबे कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...