बदायूं, जनवरी 17 -- दातागंज। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पंचवर्षीय चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशियों का चुनाव पीठासीन अधिकारी जूनियर डिवीजन समृद्धि मिश्रा की देखरेख में हुआ। दातागंज तहसील में 92 मतदाता हैं। जिसमें शुक्रवार को 59 मतदाताओं ने अपने मनपसंद उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट डालकर मतदान किया। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहले दिन मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शनिवार को मतदान होगा। जिसमें बचे मतदाता अपना मतदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...