हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य पदों के लिए आज मंगलवार को मतदान होगा। 23 पदों के लिए सदस्यों का चुनाव होना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। पूरे प्रदेश में 104 सदस्य इन पदों के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जिसमें हल्द्वानी से 9 अधिवक्ता शामिल हैं। हल्द्वानी में मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि चुनाव से पहले धारा 163 लगा दी गई है। 200 मीटर परिधि में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिला कोर्ट में धमाके की धमकी के बाद चुनाव गहन सुरक्षा में संपन्न होंगे। इसके लिए पूर्व में ही पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि संबंधित चौकी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.