हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। मंगलवार को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड का प्रेम सिंह यादव एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ भरत यादव के आवास पर हुआ। बैठक में बार काउंसिल एवं अधिवक्ताओं के न्यायिक व प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रेम सिंह यादव एडवोकेट द्वारा की गयी। आगामी बार काउंसिल चुनावों को नजर में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही। जिस पर चेयरमैन बार काउंसिल शिव किशोर गौड़ ने कहा प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं एवं प्रत्येक बार के हित में सदैव मैंने संघर्ष किया है और आगे भी करता रहूँगा। बैठक में मुख्य रूप से विनोद गौतम,भूपेंद्र शर्मा ,के के सिंह , गिरीश गौड़ ,पी सिंह ,डॉ किशन प्रताप डायरेक्टर के पी इंग्लिश हब आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...