हाथरस, जनवरी 22 -- सादाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद हेतु चल रहे चुनाव के अंतर्गत सादाबाद न्यायालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। कुल 129 मतदाताओं में से 118 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की। मतदान दो दिनों में संपन्न हुआ। पहले दिन मंगलवार को 34 अधिवक्ताओं ने अपने मत डाले, जबकि दूसरे दिन बुधवार को 84 मतदाताओं ने मतदान किया। अधिवक्ताओं द्वारा सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे कुल 333 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान के माध्यम से किया गया। एक अधिवक्ता मतदाता द्वारा अधिकतम 25 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एसीजेएम आशीष थिरानिया की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस बल क...