कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी बार काउंसिल चुनाव में मंगलवार को पहले दिन 3,948 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बुधवार को भी मतदान जारी रहेगा। दीवानी न्यायालय परिसर के भूतल पर चुनाव संपन्न कराया जा रहा है। 11,908 अधिवक्ताओं के लिए यहां 154 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 10 से पांच बजे तक होगा। यूपी बार काउंसिल के 25 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर के भूतल में पहले दिन का चुनाव संपन्न हो गया। अधिवक्ताओं को शताब्दी गेट से प्रवेश दिया गया। तीन काउंटरों पर वर्षवार हुए पंजीकरण के हिसाब से सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) और रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों की जांच हुई। बूथ पर अधिवक्ताओं के मोबाइल ले जाने पर रोक थी। सीओपी कार्ड देखने के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। चुनाव में विशेष सुरक्षा बल के 36 जवान और...