श्रावस्ती, जनवरी 31 -- श्रावस्ती। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के लिए सदस्य पदों के लिए सिविल कोर्ट में दो दिनों तक मतदान कराया गया। मतदान के दूसरे दिन तक 92 फीसदी अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश चुनाव समन्वय समिति श्रावस्ती के सदस्य एवं अधिवक्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि बार काउंसिल चुनाव में श्रावस्ती जनपद में दूसरे दिन 396 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है, जबकि पहले दिन 305 वोट पड़े थे। महामंत्री ने बताया कि श्रावस्ती जनपद में कुल 766 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल थे, जिनमें 701 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...