गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का मतदान जनपद न्यायालय परिसर स्थित केन्द्रीय सभागार में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। पहले दिन 590 अधिवक्ताओं ने वोट किया। चुनावी प्रक्रिया के लिए पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह और एसपी डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षण कर चुनावी प्रक्रिया की जानकारी ली। बार काउंसिल के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आया। अधिवक्ता मत का प्रयोग करने के लिए अपने साथ सीओपी प्रमाण पत्र, परिचय पत्र या अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण पत्र, परिचय पत्र लेकर पहुंचे। शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान किसी मतदाता को मोबाईल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट नहीं ले जाने दिया गया। न्यायालय परिसर में बिना सघन चेकिंग के किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.