बागपत, जनवरी 5 -- बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक बागपत, संवाददाता। बागपत जिला बार एसोसिएशन हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक के दौरान जिला बार एसोसिएशन मेरठ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार तोमर का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया गया। अनिल कुमार तोमर ने बार काउंसिल चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताते हुए अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बार संगठन के लिए सक्रिय सदस्यता आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं से सदस्यता अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिला बार अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार तोमर, जिला बार अध्यक्ष सुभाष कुमार तोमर, पूर्व जि...