मैनपुरी, जनवरी 3 -- भोगांव। तहसील अभिभाषक परिषद के वार्षिक चुनाव के लिए अधिवक्ताओं को अभी लगभग एक माह और प्रतीक्षा करना होगा। शुक्रवार को तहसील परिसर में वोट मांगने पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने इशारों में इसका संकेत दिया। उनके तहसील पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। तहसील अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष प्रबोध विक्रम सिंह ने परिषद के वार्षिक चुनाव को लेकर जब चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ से बातचीत की, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लागू है, जिसके चलते किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी घोषणा नहीं की जा सकती। पहले बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव संपन्न होते हैं, उसके बाद ही तहसील अभिभाषक परिषद एवं अन्य बार एसोसिएशनों के चुनाव कराए जाते हैं। बार काउंसिल के चुनाव पूरे होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.