बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में स्थानीय अधिवक्ताओं ने जजी में निर्धारित स्थल पर मतदान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विशंभर सिंह ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ में रजिस्टर्ड अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। मतदान समिति से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि बार काउंसिल के चुनाव में 333 उम्मीदवार हैं। इन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने अपनी पसंद के अनुसार उन्हें वरीयता मत दिया। अधिवक्ता विशंभर सिंह का कहना है कि लगभग 60 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने सायं पांच बजे तक मतदान किया। शेष मतदाता शनिवार को मतदान करेंगे। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में 25 सदस्य निर्वाचित होंगे। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के आवाहन पर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रह मतदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.