शामली, जनवरी 30 -- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव में पहले दिन कुल 763 मतदाताओं में से 242 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार सुबह दस बजे से बाहर भवन में पीठासीन अधिकारी/अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय और सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष कांबोज की अध्यक्षता में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान के दौरान कचहरी में प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। वहीं, मतदान में जनपद शामली की शामली तहसील, ऊन तहसील और कैराना के कुल 763 मतदाताओं को मतदान करना था। बार एसोसिएशन के महासचिव सरवेज जंग ने बताया कि शुक्रवार को मतदान के पहले दिन शाम करीब पांच बजे तक 242 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को भी बार भवन में...