मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- जनपद न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए दो दिवसीय चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। यह मतदान कल बुधवार को भी होगा । इस चुनाव में कुल 335 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें छह प्रत्याश जनपद मुजफ्फरनगर के भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय पर 3394 में से 1323 वकीलों ने प्रथम दिन अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेष वकील बुधवार को वोट डालेंगे। बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य पद के लिए मुजफ्फरनगर से करीब छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्य शाहनवाज राणा, सानुज मलिक , प्रदीप मलिक, योगेश मलिक , अनिमेश व विनेश पुरी आदि शामिल हैं। चुनाव कराने के नामित पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया। इसके अलावा बुढ़ाना में 60 वकीलों ...