मैनपुरी, जनवरी 27 -- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए मंगलवार को दीवानी में वोट डाले गए। दो दिवसीय मतदान के पहले दिन दीवानी परिसर में मेले जैसी भीड़ नजर आयी। अधिवक्ताओं ने वोट डाले, प्रत्याशियों ने अपनी जीत के दावे किए। मतदान के दौरान दीवानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिनभर पुलिस तैनात रही। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। मंगलवार को दीवानी में मतदान कराया गया। एफटीसी प्रथम कोर्ट के न्यायाधीश विष्णुदत्त मिश्रा की देखरेख में वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर के समय दीवानी में वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं की लाइन लग गई। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आया। आज बुधवार को भी वोट डाले जाएंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद पर प्रत्याशी सौरभ यादव एडवाकेट ने बताया कि मैनपुरी में...