हापुड़, जनवरी 19 -- बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए मंगलवार और बुधवार को मतदान होगा। करीब 1495 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इस दोरान कचहरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर जिला जज हनी गोयल को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सोमवार को इस चुनाव में खड़े प्रत्याशी खालिद खान ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद का चुनाव चार चरणों में हो रहा है। हापुड़ में 20 और 21 जनवरी को मतदान किया जाना है। यूपी बार काउंसिल के 25 सदस्यों को चुनने के लिए हो रहे इस चुनाव में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। प्रदेश के इस चुनाव में 333 अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.