शामली, जनवरी 31 -- कैराना। बार कांउसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पदों के चुनाव में कैराना बार भवन में दो दिन तक चले मतदान में 763 मतदाताओं में से 639 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार व शनिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बार भवन में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पदों के लिए मतदान चल रहा था। पीठासीन अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार राय व सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष कांबोज की अध्यक्षता में शुक्रवार को 242 मतदाताओं ने मतदान किया था। जबकि शनिवार को 397 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, बार काउंसिल के चुनाव के चलते दिनभर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.