काशीपुर, जनवरी 12 -- काशीपुर, संवाददाता। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश आलोक वर्मा ने बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सोमवार को बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश आलोक वर्मा ने कहा कि काशीपुर बार एक ऐतिहासिक बार है। बार और बैंच एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं जिनका आपस में सामंजस्य होना न्याय के लिए अत्यंत आवश्यक है। शपथ समारोह में ऊधमसिंह नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने भी अपने विचार रखे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की काशीपुर शहर ऐतिहासिक नगरी है और यहां की बार ने अनेक न्यायिक अधिकारी गण न्याय के लिए समर्पित किए हैं। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.