मऊ, दिसम्बर 15 -- मऊ, संवाददाता। नवागत जनपद न्यायाथीश संजय कुमार यादव और सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर चार दीप नारायण तिवारी का सोमवार को सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नवागत जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने कहा कि बार और बेंच के सहयोग से न्याय प्रणाली को मजबूती प्रदान की जाएगी। कहा कि वादकारियों को न्याय के लिए बार और बेंच में पूर्ण सामंजस्य रहना बहुत जरुरी है। बार एशोसिएशन के अध्यक्ष दारोगा सिंह और महामंत्री अजय कुमार सिंह ने नवागत जिला जज का स्वागत करते हुए बार की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अमरनाथ सिंह, समशुल हसन, प्रभारी एडीजीसी फौजदारी अजय कुमार सिंह, फतेह बहादुर सिह, इफ्तेखार अहमद, निर्मला यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...