पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत। संवाददाता शनिवार को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित संयुक्त बार के शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जिला जज ने पूरी टीम को सराहा। कहा कि न्याय व्यवस्था में बार और बेंच दो पहिए हैं। जिनके बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि संयुक्त बार की नवनिर्वाचित टीम बार और बेंच के साथ समन्वय स्थापित करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने भी आश्वस्त किया कि वादकारियों के हित में उनकी टीम हमेशा बेंच को सहयोग करेगी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने बार और बेंच में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया और वकील की भूमिका और असके महत्व पर प्रकाश डाला। अपर जिला जज डूंगराकोटि ने कहा कि बार और बेंच की जिम्मेदार...