कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। बार एसोसिएशन के सौन्दर्यीकरण की तीन योजनाओं के लोकार्पण और चित्र अनावरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने बार-बेंच में सामंजस्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वादकारी का हित सभी के लिए सर्वोपरि है। बार एसोसिएशन में तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महामंत्री अमित सिंह उनके बड़े भाई आलोक सिंह द्वारा पिता शिव कुमार सिंह की स्मृति में कराए गए संस्था के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के साथ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश कुमार तिवारी द्वारा पिता नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में कराए गए मुख्य सभागार के सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जाटव द्वारा अपने पिता की स्मृति में कराए गए वरिष्ठ अधिवक्ता कक्ष के सौन्द...