मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान हुआ। मतदान करने को लेकर अधिवक्ताओं ने भारी उत्साह दिखाया। 177 अधिवक्ता मतदाताओं में से 174 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बीमारी के चलते बुधवार की सुबह दिल्ली के अस्पताल में एक मतदाता अधिवक्ता आफताब आलम की मृत्यु हो गई थी। जबकि दो अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। इस बार तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रमोद शर्मा, प्रद्युम्न भेटवाल और अजय कुमार पंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। इसके अलावा सचिव पद के लिए भी चांदबीर सैनी, प्रमोद कुशाल, दीपेश गुप्ता व विनोद चौधरी के बीच कांटे की टक्कर रही। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद नईम, अनुज शर्मा व रघुनाथ सिंह के बीच त्रिकोणीय मु...