मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- कचहरी परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और महासचिव दीपेश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष किरणपाल सैनी, नरेंद्र कुमार सोम व कनिष्ठ उपाध्यक्ष अपूर्व सैनी को एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार गोयल ने शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह को भी चेयरमैन प्रदीप कुमार गोयल ने शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं ने डीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम राजकुमार भारती, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता को बुकें भेंटकर सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.