संभल, जुलाई 24 -- चंदौसी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को निर्धारित समय से शुरू हो गया था । मतदान के लिए भारी संख्या में अधिवक्ता लगातार पहुंच रहे थे । चन्दौसी बार एसोसिएशन के जिला न्यायालय परिसर के बार सभागार में वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया । जोकि शाम 5 बजे तक किया जाएगा । मतदान के लिए सुबह से ही भारी संख्या में अधिवक्ता लगातार पहुंच रहे थे । मतदान के बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी । मतदान प्रक्रिया एल्डर कमेटी के देखने में संपन्न कराई जा रही थी । मतदान अध्यक्ष व सचिव पद के अलावा कई अन्य पदों के लिए कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.