गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल दिन में एक बजे आएंगे। वह स्मृतिशेष कैलाश पति मिश्र एवं स्मृतिशेष ओंकार नाथ मिश्र के चित्र का अनावरण करेंगे। यह जानकारी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय एवं मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि दोनों विभूतियों ने अधिवक्ता रहते हुए न केवल न्याय की स्थापना के लिए कार्य किया बल्कि अधिवक्ता हित में भी उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। स्व. कैलाश पति मिश्र सिविल कोर्ट में 1946 से 1994 की अवधि में लगभग 48 वर्षों तक वकालत करते हुए ख्याति अर्जित किया। 1945 में वह अधिवक्ता के रूप में बार में शामिल हुए। उन्होंने बड़े सिविल मुकदमों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.