एटा, दिसम्बर 16 -- अलीगंज। बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के लिए जब बार रूम का उपयोग करने के लिए अध्यक्ष एवं सचिव से चाबी मांगी गई तो पहले टालमटोल किया गया और बाद में दोपहर में चाबी देने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया। घटनाक्रम से अधिवक्ताओं में असंतोष व्याप्त हो गया। चाबी न मिलने के बाद उपाध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में बार रूम पर दूसरा ताला लगा दिया गया। इसके उपरांत बार एसोसिएशन की बैठक बार परिसर के बाहर पार्क में आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से एल्डर कमेटी को हटाने के प्रस्ताव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठनात्मक व्यवस्था, पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया को लेकर अपने-अपने विचार रखे। पार्क में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.