हरदोई, नवम्बर 29 -- हरदोई। अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में बार एसोसिएशन सभागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उद्देश्य उच्च न्यायालय द्वारा अपराध प्रकीर्णन प्रार्थना पत्र से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी अधिवक्ताओं तक पहुंचाना था। संचालन अधिवक्ता आदर्श पांडेय ने किया। अपर जिला जज ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 12 अगस्त को पारित आदेश के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिवक्ताओं को प्रदान की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रताप यादव, रामावतार शुक्ला, अधिवक्ता रामदेव शुक्ल तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कानूनी जानकारियां साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान...