किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। जिले में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 20 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 1 लाख 51 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है जबकि लक्ष्य 6 लाख 25 हजार 444 लोगों की जांच का रखा गया है। यह अभियान 31 मार्च 2025 तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न संस्थानों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने कहा कि हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां बिना किसी शुरुआती लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर कमजोर कर देती हैं। कई बार जब तक इनके लक्षण सामने आते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। भारत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.