कानपुर, जनवरी 8 -- बार एसोसिएशन चुनाव में पहले दिन 45 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। रोक के बावजूद जुलूस निकालने और आचार संहिता का उल्लंघन करने में दो प्रत्याशियों को नोटिस दिया गया है। शुक्रवार को भी विभिन्न पदों के लिए दावेदार नामांकन कराएंगे। नामांकन के चलते गुरुवार को न्यायालयों में एकमोडेशन (एक पक्षीय फैसला नहीं) का आदेश जारी किया गया था। शुक्रवार को भी यह आदेश लागू रहेगा। बार एसोसिएशन की 20 पदों की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में गुरुवार को राम अवतार महाना हाल में प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। नामांकन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 3.30 बजे तक हुआ। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन और महामंत्री पद के लिए...