कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से डीएवी कॉलेज में मतदान शुरू हो गए। गहन जांच के बाद ही मतदाताओं के केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक केंद्र के बाहर खड़े होकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे। पर्चों और पोस्टरों की बारिश की जा रही है। मतदान शाम पांच बजे तक चलना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 7198 मतदाता 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दावेदारों में अध्यक्ष पद पर सात और महामंत्री पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से दावेदार जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इससे पहले पूरे शहर को होर्डिंग व बैनरों से पाट दिया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि मतदान स्थल पर मोबाइल और शस्त्र पूरी तरह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.