धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, प्रतिनिधि जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल की ओर से आवंटित नमस्ते जोरेक्स दुकान पर बुलडोजर चला कर बार एसोसिएशन के लिए छह फीट का रास्ता बना दिया। न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा द्वार होकर रास्ता तथा पार्किंग की मांग को लेकर 29 जनवरी से धनबाद के वकील हड़ताल पर थे। मंगलवार को विवाद को खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन ने सकारात्मक पहल की। दोपहर करीब एक बजे धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय, धनबाद नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और कोर्ट रोड के सामने बने सदर अस्पताल की ओर सो आवंटित की गई दुकान को तोड़कर अधिवक्ताओं के लिए रास्ता खोला। बुलडोजर की कार्रवाई शाम छह बजे तक चलती रही। इसके पूर्व करीब 11 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी के साथ भी अधिवक्ताओं की हाई लेवल कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें...