चंदौली, जनवरी 29 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में गहमागहमी शुरू हो गई है। सम्भावित प्रत्याशियों की चर्चा भी होने लगी है। चुनाव संपन्न कराने को लेकर चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक बुधवार की शाम बार कार्यालय में हुई। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता समरनाथ सिंह यादव ने बताया कि आगामी दो और तीन फरवरी को आवेदन पत्रों की बिक्री और नामांकन किया जाएगा। चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और उनकी वापसी की जाएगी जबकि 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। तत्पश्चात पांच बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नियमावली के तहत होगा। चुनाव को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.