संभल, जुलाई 18 -- चन्दौसी। बार ऐसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज दूसरे दिन नामांकन किया जाएगा। गुरुवार को नामांकन होना था, लेकिन एक अधिवक्ता की मौत के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराए गए थे, लेकिन अभी तक अध्यक्ष व सचिव पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं कराया है। आज इन दोनों पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। इससे न्यायालय परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...