मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी, विसं। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व स्पेशल पीपी राकेश कुमार सिंह के पिता रामदेव सिंह 85 वर्ष नहीं रहे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह शहर के तिरहुत कॉलोनी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मूल रूप से बिस्फी प्रखंड के नूरचक निवासी रामदेव सिंह 1963 में वकालत ज्वाइन किया था। 2015 में समस्तीपुर पूसा में आयोजित हाईकोर्ट के शताब्दी समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया था। हाल ही में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने उन्हें जिले के वरिष्ठतम अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया था। उनके निधन से मर्माहत वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। जिसके कारण जिला न्यायालय, डीएम कोर्ट सहित अन्य प्रशासनिक कोर्ट में कामकाज ठप रहा। जिला बार एसोसिएशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.