बहराइच, दिसम्बर 16 -- बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शाखा बहराइच के जिलाध्यक्ष पं.शिव कुमार तिवारी व जिला मंत्री दिलीप पाठक के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पं.दीपक त्रिवेदी ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश शुक्ला एडवोकेट, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष राम नारायण मिश्र, मध्य उपाध्यक्ष परम प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री आलोक पाठक, कार्यकारिणी के अमित वर्मा, विनीत शुक्ला, राम छबीले शुक्ला, महेन्द्र पाल श्रीवास्तव, बाबूराम तिवारी, राम पाल शुक्ला, अजय शर्मा, विनय पांडेय, सभाजीत मिश्रा, कन्हैया लाल शुक्ला, अमित खरे, पवन शर्मा, सर्वेश मिश्रा,...