अलीगढ़, फरवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 18 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, सात से नौ फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया होगी। इसी के साथ दीवानी में प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से दीवानी परिसर कार्यालय में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक नामांकन होगा। 10 फरवरी को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रपत्रों की वापसी होगी। इसके बाद शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 18 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। अगले दिन 19 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। देर शाम त...