कन्नौज, जनवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के आम निर्वाचन के कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 23 व 24 जनवरी को नामांकन कराए जाएंगे, जबकि 16 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित व मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव द्वारा घोषित किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 व 24 जनवरी को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 29 जनवरी को नामांकनपत्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां दाखिल होंगी। 30 जनवरी को दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक नाामंकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकनपत्रों की वापसी होगी। 2 फरवरी को दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकनपत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 16 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.