कन्नौज, फरवरी 5 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन के हुए बार्षिक चुनाव में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष व महामंत्री समेत सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया थाा। जांच के बाद सभी के पर्चे बैध पाए गए। जिसके बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कमलेश पाल व संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की। जिसमें सुधीर यादव, बृजकिशोर अवस्थी व बृजमोहन यादव को चुनाव अधिकारी बनाया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सचिव पद पर सिर्फ एक-एक नामांकन हुए। जांच के बाद अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार कश्यप, बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुमित श्रीवास्तव, कनिष्ठ उ...