मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की सहायक सचिव श्वेता कुमारी के सिकंदरपुर कुंडल स्थित घर का ताला तोड़कर रविवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घर से 20 हजार नकद व 6.5 लाख रुपये के गहने की चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। अधिवक्ता के पति श्याम सुंदर कुमार फ्लाई एश से ईंट निर्माण का उद्योग चलाते हैं। सदातपुर में उनके ईंट उद्योग का प्लांट है। पूरा परिवार प्लांट पर पूजा में शामिल होने गया था। इस दौरान वारदात हुई। इसकी सूचना शाम करीब चार बजे डायल 112 पर कॉल करके दी गई। सूचना के 20 मिनट बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद श्यामसुंदर कुमार ने सिकंदरपुर थाना पहुंचकर चोरी की एफआईआर के लिए आवेदन दिया। देर शाम सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.