लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- मितौली, सवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बतौर मुख्य अतिथि नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उन्होंने बार और बेंच में समंवय स्थापित कर वाद कारियों के हित में कार्य करने की अपील की। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार वर्मा , महामंत्री पद पर पवन कुमार नीरज, संयुक्त मंत्री पद पर बरकत अली, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, आडीटर पद पर सुधीर कुमार दीक्षित, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ प्रथम के लिए जितेंद्र कुमार सिंह, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ द्वितीय के लिए रामकृष्ण अवस्थी व गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ प्रथम के लिए श्रीपाल वर्मा, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ द्वितीय के लिए धर्मेंद्र प्रताप को सफलता म...