बुलंदशहर, फरवरी 7 -- शनिवार को बार सभागार में तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव जीत कर आए अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह, सचिव एडवोकेट देवेंद्र सिंह मलिक को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एडवोकेट पवित्रपाल सिंह को उपाध्यक्ष, एडवोकेट ऋषभ गोयल को सहसचिव पद की और निर्विरोध निर्वाचित हुए एडवोकेट सूरजपाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करने के बाद बेहतर ढंग से अपने दायित्व निभाने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव किशोर गौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायिक रूप से ईमानदारी से कार्य करना और पीड़ितों को इंसाफ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...