शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- तिलहर, संवाददाता। जिला जज विष्णु देव शर्मा ने कहा कि तिलहर को बहुत जल्द नए भवन की जगह की चल रही पत्रावली की स्वीकृति दिलाने के साथ वकीलों की अन्य समस्याओं का भी निस्तारण कराया जाएगा। गुरुवार को जिला जज विष्णु देव शर्मा बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वकील तथा बेंच एक दूसरे के पूरक है इसलिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। सिविल जज सचिन नयाल ने कहा कि वादकारियों को जल्द न्याय दिलाना हम सभी का दायित्व है। निवर्तमान महासचिव राजीव सिंह चौहान ने बताया कि पिछले सत्र में बार एसोसिएशन के द्वारा 14 लाख रुपए वार्षिक से अधिक की आमदनी की गई और बार एसोसिएशन सभागार तथा पुस्तकालय का निर्माण कराया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, महासचिव राहुल देव सागर, कोषाध्यक...